केशकाल: लो वोल्टेज से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा, रावणभाटा मैदान में किसानों ने की बैठक, कल विद्युत विभाग का करेंगे घेराव
केशकाल विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से बनी हुई लो वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर बुधवार को रावणभाठा मैदान केशकाल में सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में बैठक कर गुरुवार 12 मार्च को विद्युत विभाग केशकाल का घेराव करने का निर्णय लिया। किसानों ने बुधवार को अनुविभागीय कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा है।