गिरिडीह: सिरसिया के बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में मनाया गया जन्माष्टमी का महोत्सव
सिरसिया के बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल मे शनिवार को जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा पाँच तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।छात्र छात्राओं ने बाल-गोपाल, राधा-कृष्ण, बलराम, सुदामा, गोपियाँ एवं ग्वाल बाल आदि की वेशभूषा धारण कर अपनी नटखट हरकतों तथा बाल क्रीड़ाओं से लोगों का मन मोह लिया।