चक्रधरपुर की भारत भवन के समीप एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने भारत भवन के समीप ओवर बि्रज के नीचे एक व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद इसकी जानकारी समाजसेवी करण महतो, पूर्व वार्ड पार्षद सोमनाथ रजक को दी।