लोहारू: भारत विकास परिषद की छत्रपति शिवाजी शाखा, लोहारू ने तीज महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया
छत्रपति शिवाजी शाखा लोहारू द्वारा तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाविप पश्चिम प्रान्त की महिला सहभागिता प्रदेशअध्यक्षा रेखा गुप्ता रही, विशिष्ट अतिथि मोनिका तायल रही जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती विजयप्रभा ने की।रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि तीज जैसे त्योहार हमारी संस्कृति और संस्कार को जिंदा रखे।