शाजापुर: पचोर के समीप पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर:पचोर के समीप पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार पचोर के समीप पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार राय सिंह पिता गुलाब सिंह निवासी नायहेडा को टक्कर मारते हुए घायल कर दिया। जिसको उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका उपचार जारी है।