सोनो: पेनकान्ह से मायके जाने के लिए निकली दो बच्चों के साथ विवाहिता हुई लापता
Sono, Jamui | May 31, 2024 चरकापत्थर थानाक्षेत्र के महेश्वरी पेनकान्ह से मायके जाने के लिए अपने दो बच्चों के साथ घर से निकली एक विवाहिता के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता के ससुर गणपत यादव ने चरकापत्थर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए बहू और बच्चों को सकुशल ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि उसके बेटे की मौत हो चुकी है।