बंडा सहित आसपास आसमान में फाइटर जेट दिखने से लोगों में कौतूहल बना बना हुआ है। दरअसल मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे बंडा, भड़राना सहित आस पास के क्षेत्र में लोगों ने जब तेज आवाज के साथ फाइटर जेट गुजरते देखा जो वह आश्चर्य चकित रह गए और उसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।