मुंगेर: मुंगेर में उद्यान प्रदर्शनी मेले का आयोजन, नए प्रमंडलीय आयुक्त ने किया उद्घाटन
Munger, Munger | Jan 9, 2026 शुक्रवार दोपहर मुंगेर किला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में उद्यान प्रदर्शनी मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन नवपदस्थापित मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुंगेर प्रमंडल के छह जिलों—मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय और खगड़िया—से आए किसानों ने भाग लिया। किसानों ने अपनी उन्नत खेती, आधुनिक कृषि तकन