सौर बाज़ार: टेंपो से गिरी महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, धमारा घाट से सहरसा स्टेशन जा रही थीं
बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला टेंपो से गिरकर एक अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आ गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मृतका की पहचान सौर बाजार थाना क्षेत्र के राजबंधा गांव निवासी दिनेश चौधरी की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। सुनीता देवी धमारा घाट स्थित अपने घर से