उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत भटेवर के खोखरवास में श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर चारभुजा नाथ के मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस अवसर पर गांव के श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में प्रभु चारभुजा नाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई। सोमवार शाम 6 बजे तक पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भागवत पुराण की पूजा अर्चना की गईं। इसके बाद चारभुजा नाथ की आरती की गई