सोनो: करहरा के समीप खड़ी बाइक में पीछे से दूसरी बाइक की टक्कर मारने से कुल चार लोग गए घायल
Sono, Jamui | Jun 19, 2024 झाझा बोड़वा मुख्य स्थित करहरा के समीप सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में दूसरे बाइक के द्वारा टक्कर मार देने से दोनों बाइक पर सवार कुल चार लोग घायल हो गए। इधर घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को मिलने के बाद पुलिस टीम मौके स्थल पर पहुंची और सभी घायलों को उठाकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां चिकित्सक के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया।