खूंटी: उपकारा खूंटी में जेल अदालत का आयोजन किया गया
Khunti, Khunti | Jul 20, 2025 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रषिकेश कुमार के निर्देश पर खूंटी उपकारा में रविवार को जेल अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें तोरपा थाने में वर्ष 2019 में दर्ज बाइक चोरी मामले के आरोपी जितेंद्र ठाकूर को रिहा कर दिया गया। उक्त चोरी के मामले में पुलिस के द्वारा बाइक भी बरामद कर ली गई थी। आरोपी जितेंद्र ठाकूर अगस्त 2024 से खूंटी उपकारा में बंद था।