चंदौली: पचफेड़वा के पास हाईवे के किनारे एक गड्ढे में फंसी यात्रियों से भरी बस, राहत की बात है कि जनहानि नहीं हुई, टला हादसा
चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में पचफेड़वा के पास गुरुवार दोपहर हाईवे किनारे गड्ढे में यात्रियों से भरी बस का पहिया फंस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। बस वाराणसी से शादी समारोह से लौटकर रांची जा रही थी। राहत की बात रही कि बस पलटने से बच गई और कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से बस निकलवाकर गंतव्य के लिए रवाना कराया।