पंकज स्टेडियम चांदामेटा में रविवार को 2 बजे आल इंडिया ब्लैक डायमंड फुटबाल टूर्नामेंट शुरू हुआ। उद्घाटन मैच लायंस क्लब जबलपुर विरुद्ध मोइल क्लब नागपुर के बीच खेला गया। इससे पहले विधायक सोहन बाल्मिक ने आयोजन की रूपरेखा बताई। मैदान में अतिथियों ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मोइल नागपुर ने पेनल्टी शूट आउट में जबलपुर को चार दो के अंतर से हराया ।