दुमका के A टीम ग्राउंड में JSCA इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। आज सोमवार को दोपहर 3 बजे के करीब संपन्न दूसरे मैच में बोकारो की टीम ने गिरिडीह की टीम को 118 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर गिरिडीह की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन बोकारो की टीम ने 49.4 ओवर में 343 रन बनाए। अविनाश कुमार ने 133 रनों की शानदार पारी खेली।