शेरगढ़ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान देवीगढ़ निवासी जेठाराम पुत्र मगाराम जाट और शेराराम पुत्र अबाराम के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक मेगा हाईवे स्थित पेट्रोल पंप से अपने घर देवीगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक बेकाबू बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक