पट्टी: कलियनापुर गांव के निवासी साइकिल सवार को खेत देखने जाते समय बाइक चालक ने मारी टक्कर
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कलियनापुर गांव निवासी रमेश कुमार मंगलवार की सुबह 6:30 के आसपास अपनी साइकिल से गांव के पास ही अपना खेत देखने जा रहे थे। अभी वह रोड पर पहुंचने ही वाले थे कि दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घायल को इलाज हेतु सीएचसी पट्टी भिजवाए।