करौली साइबर थाना पुलिस और DST टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ने अश्लील वीडियो फिल्म दिखाकर लोगों को ब्लैकमेल कर ठगी करने वाले पांच ठगों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी कैलाश चंद मीणा ने सोमवार शाम 7:00 बजे बताया कि एसपी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए लोगों को झांसे में लेकर वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो दिखाकर ठगी के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।