जालौर: जालौर के धुम्बा गोलिया गांव में किसान के छप्पर में लगी आग, सोने-चांदी के जेवरात व सामान जलकर हुआ राख
Jalor, Jalor | Jun 15, 2025 जालौर जिले के भाद्राजून तहसील के धुम्बा गोलिया गांव में अचानक से किसान के खेत में बने कच्चे छप्पर में आग लग गई। जिससे छप्पर में रखे सोने चांदी के जेवरात कपड़े व सामान जलकर राख हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सरपंच सुरेंद्र मीणा व ग्राम विकास अधिकारी निर्मल बामनिया ने रविवार सुबह 8:00 बजे मौका स्थल का जायजा लिया।