कवर्धा: कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हिम्मत साहू को किया सम्मानित
मात्सोगी-डो एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर के तत्वावधान में आयोजित 20वीं राष्ट्रीय मात्सोगी-डो चैम्पियनशिप 2025 का सफल आयोजन बीते 28 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू में किया गया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए उत्कृष्ट एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।