मां रक्षा काली पूजा की तैयारी बैठक सम्पन्न मां रक्षा काली माता मंदिर प्रांगण में आगामी काली पूजा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभात बेलरिया ने की, जबकि संचालन निरंजन महतो ने संभाला। बैठक में पूजा को और अधिक भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।