डेरापुर: डेरापुर के इंजुआ रामपुर में विश्व जल दिवस पर जागरूकता अभियान चला, युवाओं ने जल संरक्षण का लिया संकल्प
डेरापुर क्षेत्र के इंजुआ रामपुर गांव में विश्व जल दिवस के अवसर पर युवा समाजसेवी अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में जल स्रोतों की साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। रविवार करीब 1 बजे शुरू हुए इस अभियान में ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अभय प्रताप सिंह ने सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। अभियान मुख्य रूप से गांव के एक पुराने कु