जौनपुर: भाजपा कार्यालय पर क्लस्टर बैठक हुई संपन्न, मुख्य अतिथि रहे मंत्री नंद गोपाल नंदी
रविवार को भारतीय जनता पार्टी जौनपुर में सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में क्लस्टर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तेज से विकास की ओर अग्रसर है।