पीपलदा: अयाना पुलिस ने गश्त के दौरान प्रेमपुरा नहर से 52 देशी शराब के पव्वों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Apr 11, 2025 जिले की अयाना पुलिस ने गश्त के दौरान प्रेमपुरा नहर से एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के 52 पव्वो के साथ गिरफ्तार किया है। अयाना थाना अधिकारी उम्मेद सिंह यादव ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे बताया कि पुलिस जापते द्वारा प्रेमपुरा नहर पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति को प्लास्टिक का कट्टा ले जाते देखा तो शक होने पर उसे रोककर चेकिंग की तो उसके पास 52 देशी शराब के पव्वे मिले।