पुरनहिया: पुरनहिया थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों से दो वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
पुरनहिया थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान विभिन्न गांव से दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। सहायक अवर निरीक्षक हरि किशोर साह ने बताया कि पिपराही पुनर्वास कोठियां टोला निवासी वारंटी बिहारी राय व काशोपुर निवासी बेतामिला वारंटी मुकेश साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।