गोपालगंज: आंबेडकर चौक पर राजस्व कर्मचारी संघ का 17 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना, की नारेबाजी
गोपालगंज : बिहार राजस्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने अपनी 17 सूत्रीं मांगों के समर्थन में गुरूवार को शहर के आंबेडकर चौक पर एकदिवसीय धरना दिया। धरना के माध्यम से राजस्व कर्मचारी ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चौधरी व जिला सचिव मो. शफीम वारीस ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को आठ घंटे से अधिक कार्य लिया जा रहा है।