पलिया: पलिया में विकास की नई राह, सीओ ऑफिस से लेकर स्टेशन चौराहा तक दोनों ओर लगेगा 1370 मीटर इंटरलॉक
पलिया नगर में शुक्रवार को विकास कार्यों को गति मिली। पलिया स्थित सीओ ऑफिस से स्टेशन चौराहा तक सड़क के दोनों ओर 1370 मीटर इंटरलॉकिंग लगाए जाने के कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन के साथ पहली ईंट रखकर किया। यह कार्य लोक निर्माण विभाग के द्वारा कराया जा रहा है ।