इंदौर: इंदौर यूथ वॉक ने रचा इतिहास, नशा-मुक्ति संदेश के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, 20 हजार युवाओं ने की सहभागिता
नशा उन्मूलन और युवा जागरूकता को लेकर इंदौर में आयोजित यूथ वॉक–2026 ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 8 फरवरी 2026 को आयोजित इस विशाल आयोजन ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) में अपना नाम दर्ज कराते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की। इस वॉक में करीब 10 हजार युवाओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया, जबकि आयोजकों के अनुसार कुल सहभागिता 20 हजार से अधिक रही।