सिमरी बख्तियारपुर: सहरसा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 100 एकड़ जमीन चिह्नित, अतिक्रमण हटाया जा रहा है
सहरसा एयरपोर्ट को विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने गुरुवार को बताया कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन की नापी का कार्य पूरा कर लिया गया है। वर्तमान मे ं एयरपोर्ट की लंबाई 955 मीटर और चौड़ाई 800 फीट है। घरेलू उड़ानो ं के संचालन के लिए एयरपोर्ट की लंबाई कम से कम 2 किलोमीटर होनी आवश्यक है।