धामपुर: नहटौर पैजानिया मार्ग पर पुलिस की पीआरवी गाड़ी से बाइक टकराने के दौरान दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल
रविवार की दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर के पैजानिया मार्ग पर बलराम कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास नहटौर क्षेत्र के गांव रायपुर लकड़ा निवासी सत्यपाल सिंह की बाइक की पुलिस की पीआरवी की गाड़ी से टकरा गई। जिसमें सत्यपाल सिंह उसकी पत्नी ज्योति व सास मुनेश देवी घायल हो गए।