रायबरेली: सुल्तानपुर के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है
पिता, पुत्री को दशहरे का मेला देखना भारी पड़ गया। तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार पिता और पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में दोनों गंभीर अवस्था में घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर बताई गई है। रविवार शाम 5:00 बजे के आसपास की घटना है। बाइक सवार मौके से फरार हो गया।