विधि महाविद्यालय के प्रांगण में झारखंड एजुकेशनल एंड कल्चर डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर राज्यीय संस्कृति एवं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में दौड़, उंची व लंबी कूद, बॉली बॉल व क्रिकेट में भाग लेकर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।