नजीबाबाद: ग्राम पूरनपुर गढ़ी में गुरु रविदास लीला कमेटी ने गुरु रविदास लीला का किया शुभारंभ
आज दिनांक 9 फरवरी 3:00 नजीबाबाद के ग्राम पूरनपुर गढ़ी में गुरु रविदास लीला कमेटी द्वारा गुरु रविदास लीला का शुभारंभ किया गया। गुरु रविदास लीला का शुभारंभ लीला कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाल चिकित्सक डॉक्टर राज बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान मनोज कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।