बांका थाना क्षेत्र के विजय नगर में घर का पेंटिंग कर रहा मजदूर जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान छोटू कुमार के रूप में हुई है। मंगलवार करीब 12 बजे बांका सदर अस्पताल में जख्मी का उपचार किया गया। जख्मी ने बताया कि वह घर में पेंटिंग कर रहा था। कील निकालने के दौरान वह चोटिल हो गया। आनन-फानन में मकान मालिक निरंजन कुमार ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।