अहमदाबाद में T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया । खिताबी फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दे दी । रविवार की रात 11 बजे भारतीय टीम के जीतते ही सतना के क्रिकेट प्रेमी सड़क पर उतर आए । हाथ में तिरंगा लिए भारत जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शहर की सड़कों पर निकल पड़े । भारत की जीत पर देर रात तक पटाखे फूटते रहे ।