साहेबपुर कमाल: छर्रापट्टी राजघाट पर उमड़ी शिव भक्तों की भारी भीड़
रविवार को साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत छर्रापट्टी राजघाट पर शिव भक्तों की काफी संख्या में भीड़ देखने को मिली है सावन की दुसरी सोमवारी को सहरसा जिला के सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड के मांटो पंचायत स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक को लेकर रविवार को छर्रापट्टी राजघाट पर शिव भक्त कांवरियों की काफी संख्या मे भीड़ उमड़ पड़ी