कोल: कठपुला, तेज़ हवाओं और बारिश के चलते बाइक सवार दो युवक डिवाइडर से टकराकर हुए गंभीर रूप से घायल, पहुँचे अस्पताल
Koil, Aligarh | May 13, 2024 थाना बन्नादेवी इलाके कठपुला पर अचानक से आई तेज़ रफ़्तार से बारिश और तेज़ हवाओं के कारण बाइक सवार दो युवक बाइक समेत डिवाइडर से टकरा गए और हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए रविवार की देर जिला अस्पताल मलखान सिंह भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार जारी है।पुलिस जानकारी कर घायलों के परिवार को सूचना देने में लगी हुई है।