मुंगेली: मुंगेली जिले में नेशनल लोक अदालत का हुआ शुभारंभ, निपटाए गए 14 हजार 777 प्रकरण
जिला न्यायालय मुंगेली में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ 10:45 बजे चन्द्रकुमार अजगल्ले, जिला न्यायाधीश मुंगेली द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा परिसर में उपस्थित एक वृद्ध महिला पक्षकार जो अपने आपसी विवाद के निपटारे हेतु उपस्थित हुई थी उनके हाथों से भी दीप प्रज्वलित कराकर पक्षकारों को आपसी सामन्जस्य एवं सौहार्दपूर्ण जीवन व्यतीत करने का संदेश पहुंचाया गया।