रामसर: आज़ाद नगर गंगाला स्कूल के विद्यार्थी खुले आसमान तले पढ़ने को मजबूर, ग्रामीणों ने भवन निर्माण की उठाई मांग
Ramsar, Barmer | Dec 13, 2025 रामसर उपखंड क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक विद्यालय आजाद नगर गंगाला के छात्र पिछले 4 वर्षों से बिना भवन के खुले आसमान तले शिक्षा हासिल कर रहे हैं। सर्दी गर्मी और बरसात के मौसम में विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पावर सेंटर स्वरूप सिंह खारा और शिव विधायक रविंद्र सिंह