अम्बाला: अंबाला में दो दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश से फसलों को हुआ फायदा और नुकसान
Ambala, Ambala | Mar 3, 2024 अंबाला में दो दिन से रुक रुक कर हो रही भारी बारिश से फसलों को फायदा और नुकसान दोनो हुआ है। एक तरफ जहां बारिश से गेहूं की फसल और दूसरी फसलों को फायदा हुआ तो वहीं दूसरी ओर रात को हुई तेज बारिश और तेज हवा चलने से गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई जिससे किसानों को काफी नुकसान हो सकता है, पछेती गेहूं की फसल के लिए बारिश काफी यूफायदेमंद सिद्ध होगी।