बदायूं के थाना उझानी कस्बा उझानी के स्टेशन रोड प्रेममिल कंपाउन्ड के रहने वाले दिवाश गर्ग बाइक द्धारा शुक्रवार को छतुईया गांव की तरफ जा रहे थे। वह जैसे ही छतुईया रेलवे फाटक के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे दिवाश गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस ने घायल दिवाश गर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया ।