धामपुर: नहटौर के हल्दौर मार्ग पर कार और छोटा हाथी वाहन की टक्कर में एक कार सवार की उपचार के दौरान हुई मौत
नहटौर के हल्दौर मार्ग पर धींगरपुर बिजलीघर के पास एक वैगनआर कार व छोटा हाथी वाहन की शुक्रवार/शनिवार की रात को टक्कर हो गई। जिसमे कार सवार पैजनिया निवासी ललित, राजवीर, बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया।उपचार के दौरान शनिवार की दोपहर करीब एक बजे ललित की मौत होने का पता चलने पर कोहराम मच गया।