अमरोहा: अमरोहा जिले में ड्रोन से चोरी की अफवाहों को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारियों ने की बैठक
Amroha, Amroha | Aug 1, 2025 अमरोहा जिले में बीते कई दिनों से ड्रोन कैमरा से चोरी की अफवाह फैल रही है। इन अफवाहों से अब तक कई बेगुनाह पीट चुके हैं। पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है लेकिन लोगों के दिल से ड्रोन कैमरो का खौफ नहीं निकल रहा। एसपी अमित कुमार आनंद ने भी लगातार पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दे रहे हैं।