बांसवाड़ा: बोरवट के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो युवकों को लगी गंभीर चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र के बोरवट के पास शनिवार शाम 6 बजे बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर दो युवक को लगी गंभीर चोट, 108 ईएमटी संजय गुर्जर ने बताया कि महिपाल निवासी धापड़ीया और दुसरा युवक गंभीर घायल है जो अभी तक अज्ञात के रूप में है होश आने के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या नाम है और कहां का रहने वाला है फिलहाल दोनों का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।