देहरादून: जी आई टैग उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिलेगी पहचान
GI TAG उत्पादों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि राज्य सरकार उत्तराखंड के पारंपरिक और विशिष्ट उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि जीआई टैग प्राप्त उत्पादों के माध्यम से किसानों को अधिक लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।