सरस्वती विहार: नकली प्रतिबंधित जीवन रक्षक दवाओं का धंधा करने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय गैंग के 4 बदमाश दिल्ली से हुए गिरफ्तार
क्राईम ब्रांच की टीम ने कैंसर दवाओं के लिए नकली प्रतिबंधित जीवन रक्षक दवाओं का धंधा करने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवीन आर्य,सौरभ गर्ग,करण खनेजा और सीरियाई नागरिक मोनिर अहमद के रूप में हुई है।