सरधना: तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी रोडवेज में घुसी दो की मौत दो बच्चों सहित चार घायल गांव वलीदपुर के सामने हुई घटना
दौराला थाना क्षेत्र के देहरादून हाईवे स्थित गांव वलीद पुर के सामने सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में तेज रफ्तार कार घुस गई हादसे में दो की मौत हो गई जबकि दो बच्चों सहित चार गंभीर घायल हुए सभी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी अस्पताल भर्ती कराया है तथा मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घायल और मृतक दिल्ली के रहने वाले बताए गए हैं