ऊँचाहार ब्लाक क्षेत्र की गोकना ग्राम पंचायत में स्थित गंगा खेल मैदान से दो लोगों पर चोरी से मिट्टी बेचने का आरोप लगा है।ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि बृजेश यादव ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि,गंगा यात्रा के दौरान बनवाये गये गंगा खेल मैदान की मिट्टी को नाजेपुर व गोकना गोकना गांव के दो लोगों ने गंगा हाइवे निर्माण करा रहे ठेकेदार को मिट्टी बेच डाली।