धामपुर: नहटौर थाने में निष्पक्ष जांच नहीं होने पर धरना देने की बात कहने वाले ग्रामीणों को थाने में बैठाया, 6 का चालान
Dhampur, Bijnor | Nov 25, 2025 मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे नहटौर क्षेत्र के गांव हमीदपुर के ग्रामीण गांव में मंदिर की एक दीवार को लेकर चल रहे विवाद मे थाने पहुंचे थे।ग्रामीणों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। इसी दौरान थाने में ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच नहीं होने पर धरना देने की बात कह डाली। जिस पर पुलिस ने मदन सैनी, मनोज कुमार आदि को पकड़कर थाने में बैठा लिया।