जंक्शन के मुख्य बाजार में रेलवे स्टेशन रोड पर यातायात व्यवस्था का बुरा हाल है। खासकर शाम के समय हालात और बिगड़ जाते हैं और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण पार्किंग व्यवस्था का अभाव है। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से वाहन दुकानों के आगे व सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। ग्राहकी पर भी असर पड़ रहा है।